नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, शिक्षाविद् केपीजी नायर के निधन से शोक की लहर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : केरला समाजम के चेयरमैन और प्रसिद्ध शिक्षाविद् केपीजी नायर (चेट्टन) के निधन से शहर में गहरा शोक व्याप्त है। 17 मार्च को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ था। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) परिसर में रखा गया, जहां विभिन्न समाज, धर्म और संगठनों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर उनकी छोटी पुत्री ने परिवार की मौजूदगी में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान KSMS के स्काउट्स एंड गाइड्स के छात्रों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मान प्रकट किया। अंतिम संस्कार में केपीएस ग्रुप के शरत चंद्रन, ज्ञान तनेजा, टाटा स्टील के प्रतिनिधि और यूनियन नेता रघुनाथ पांडे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

शिक्षा जगत से KSMS की डायरेक्टर नंदनी शुक्ला, प्रिंसिपल रीना बनर्जी, वाइस प्रिंसिपल अल अब्राहम सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं, केएसएमएस एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष वी. मुरली मनोहर और कोषाध्यक्ष दीपक पुरी समेत करीब 300 लोगों ने घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुस्लिम समाज के कई बुद्धिजीवी और समाजसेवी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान और उनका मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा, और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed