रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ध्वस्त! पेड प्रिव्यू में मची सनसनी, इस फिल्म को पछाड़ रचा इतिहास


मुंबई : बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। 18 मार्च 2026 को हुए पेड प्रिव्यू शो से फिल्म ने करीब 44 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने पिछली कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अपने पहले पार्ट के 28 करोड़ के ओपनिंग आंकड़े को भी पार कर लिया है।


फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसका असर एडवांस बुकिंग और प्रिव्यू कलेक्शन में साफ दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने स्त्री 2 के पेड प्रिव्यू रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और अब इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में गिना जा रहा है।रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म की शानदार शुरुआत को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।



