मनरेगा बचाओ संग्राम में भुइयाडीह ग्राम में मिला मनरेगा मजदूरों का साथ

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : समाजसेवी प्रवीण चंद्र महतो की अगुवाई में आज दिनांक 18/3/2026 को भुइयाडीह ग्राम के करनिडीह टोला के आंबेडकर चौक पर सरायकेला खरसावां जिला असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के द्वारा चिल्गू पंचायत के मनरेगा मजदूरों की मीटिंग रखी गई. इस अहम मीटिंग में मुख्य रूप से केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष अमृत रंजन महतो, उपाध्यक्ष भादरू सिंह सरदार, चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष विभीषण महतो, ग्राम प्रधान बहादुर लायक सहित मनरेगा मजदुर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे. विदित हो कि वर्तमान केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलने के साथ साथ रोजगार की गारंटी को खत्म करने का काम किया है, साथ ही साथ इसका बजट काफी कम कर दिया है जिससे यह प्रतीत होता है कि आने वाले समय में इसे खत्म कर दिया जाएगा. बता दें कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ उदित राज के आह्वाहन पर केकेसी के साथियों ने पूरे देश में मनरेगा मजदूरों से मिलकर, ग्राम सभा प्रस्ताव पारित करवाकर केंद्र सरकार की बी वी जी राम जी बिल का विरोध कर रहा है. इसी कड़ी में आज की इस बैठक में मजदूरों का साथ मिला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ऑर्गेनिक खेती और जड़ी-बूटी शोध से चमका गांव, ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू सम्मानित

Thanks for your Feedback!

You may have missed