मार्च में फिर लौटी सर्दी: पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, 22 मार्च तक बारिश-ओलों का अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस बदलाव के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है और लोगों को मार्च के महीने में फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 से 22 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि निचले इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी, धारचूला और औली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात से ठंड बढ़ गई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस मौसम बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं जंगलों में लगने वाली आग के खतरे पर भी कुछ हद तक रोक लगी है।

See also  राजरप्पा मंदिर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, पुनर्वास योजना पेश करने के आदेश से तेज हुई हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed