विधानसभा में रक्तदान शिविर की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं किया रक्तदान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर किया और उपस्थित लोगों को भी इस मानवीय कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से रक्तदान करने और इसके महत्व को समझने की अपील की। साथ ही विधानसभा के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सहित कई मंत्री, विधायक और विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में अपनी भागीदारी निभाई।

About The Author

See also  बिना अनुमति धरना-रैली पर होगी कार्रवाई, पहले बताना होगा रूट और भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed