गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

0
Advertisements

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर के नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप और ध्यान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निधि घई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में टाटानगर के उपजोन समन्वयक श्री संतोष संगम, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार, योगाचार्य डॉ. लक्ष्मी कुमारी तथा नोभेको विस्टा कंपनी के सीनियर मैनेजर श्री अजय पांडे शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं देव आवाहन के साथ नव निर्मित माता भगवती हॉल का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निधि घई ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं समाज में परिवर्तन की अग्रदूत बन सकती हैं। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाएं जागृत और सशक्त होंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव होगा।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में बहन प्रतिभा बेरी एवं उनकी टोली ने युग संगीत और होली के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और प्रेम, सौहार्द तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समारोह के अंत में श्री आर.पी. शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed