स्कूल से लौट रही महिला और बच्ची पर लोहे के रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : थाना क्षेत्र के सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर एक महिला और उसकी भतीजी पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया गया. जानकारी के अनुसार एनआईजी की रहने वाली रानी मांडी अपनी भतीजी को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान फाटक के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी विरेसिह मांडी ने अचानक लोहे के रॉड से दोनों के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पीड़िता रानी मांडी के फर्दबयान के आधार पर चाकुलिया थाना में मामला दर्ज किया गया.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिक आरोपी सुनसुनिया गांव के पुरुलाडंग टोला निवासी विरेसिह मांडी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया है. शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisements
See also  पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आया 19 वर्षीय मजदूर, मौके पर मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed