पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ ‘बदमाशों का देवता’ कहने वाला बदमाश

0
Advertisements
Advertisements

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ‘बदमाशों का देवता’ कहकर खुद को मशहूर करने वाला शातिर अपराधी प्रताप चौधरी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना के दौरान उसका साथी रवि उर्फ शूटर भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यापारी राजीव जैन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी बामाहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें प्रताप चौधरी घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और रंगदारी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में प्रताप चौधरी ने बताया कि वह अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा रहा है। पुलिस के अनुसार 4 मार्च को व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और अब दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
See also  स्कूल से लौट रही महिला और बच्ची पर लोहे के रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed