जमशेदपुर में मतदान उत्साह के बीच बूथ बदलाव से मतदाताओं को परेशानी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव के बीच जमशेदपुर में मतदान को लेकर उत्साह तो है, लेकिन एक मुद्दे ने मतदाताओं को परेशान कर दिया है। कई मतदाताओं को अब तक पता नहीं चल पाया कि उनके मतदान बूथ बदल दिए गए हैं, जिससे वे अपने नए बूथ तक पहुंचने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। डिमना स्थित आरवीएस अकैडमी के बूथ पर सुबह बड़ी संख्या में लोग वोट देने आए, लेकिन वहाँ उनके नाम सूची में नहीं थे। पुराने रिकॉर्ड के अनुसार वर्षों से वहीं वोट डालने वाले कई वरिष्ठ नागरिक और अन्य मतदाता अचानक यह देखकर हैरान रह गए कि उनका बूथ बदल दिया गया है।मतदाताओं का कहना है कि उन्हें समय पर कोई सूचना नहीं दी गई थी। वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद कई लोगों को बताया गया कि उनका बूथ बदल दिया गया है, लेकिन नए बूथ का सही पता या दिशा-निर्देश मतदान केंद्र पर उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे खासकर बुजुर्ग लोग काफी असहज नजर आए और कई लोग बिना वोट डाले वापस लौट गए।स्थानीय मतदाता इस समस्या से निराश हैं और उन्होंने प्रशासन से बूथ बदलाव की पूर्व सूचना देने व मतदाताओं की मदद करने की मांग की है, ताकि वे अपना मताधिकार सुचारू रूप से इस्तेमाल कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पूर्व सीएम का विपक्ष पर हमला, महिला बिल को लेकर घेरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed