जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों का समीक्षा बैठक, सुरक्षा-यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं पर जोर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियों की समीक्षा की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में शहर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा योजना, रूट चार्ट, पार्किंग व वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाएं और अग्निशमन व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूरी की जाएँ। साथ ही मीडिया प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, आमंत्रण पत्र सत्यापन और अतिथि सत्कार की तैयारियों को भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रम स्थल और आस-पास की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो। प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय पहले से मजबूत किया जा रहा है। इससे पहले जिले में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके। यह दौरा जिले के लिए एक गौरव का अवसर माना जा रहा है और प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता और तैयारी को प्राथमिकता दे रहा है।

See also  जीएसटी जेपीटी में व्यापारियों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान, अफसरों के जवाब से मिली राहत

Thanks for your Feedback!