सिख समुदाय की रामगढ़िया सभा में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर की सिख समाज की प्रमुख संस्था रामगढ़िया सभा ने अपनी सालाना आमसभा में नए पदाधिकारियों का चयन किया। सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरदार केपीएस बंसल को फिर से प्रधान (प्रेसिडेंट) चुना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साकची के ताप्ती रोड स्थित सभा के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केपीएस बंसल ने की। वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतविंदर सिंह बब्बू ने कार्यक्रम का संचालन संभाला। सभा के ऑडिटर के रूप में मनदीप सिंह का फिर से चयन हुआ और ताजबीर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सदस्यों ने “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के उद्घोष के साथ सभी प्रस्ताव को अनुमोदित किया। प्रधान केपीएस बंसल ने पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों को साझा किया और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। सभा के सदस्यों ने उनके नेतृत्व में आगामी तीन साल तक संगठन को सक्रिय रखने का विश्वास जताया।

इस अवसर पर ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह, हरदीप सिंह और अमरदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नए नेतृत्व को संस्था के विकास के लिए आवश्यक बताया। साथ ही 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर ट्रस्टी पद से इस्तीफा देने वाले जसबीर सिंह संधू को उनकी समाज सेवा के लिए “रामगढ़िया समाज रत्न” से सम्मानित किया गया।

सभा के प्रधान केपीएस बंसल ने कहा कि वे आगे भी सभी सदस्यों के साथ मिलकर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, केएस सोखी, गुरपाल सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, संतोख सिंह संधू सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed