दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली में फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. धमकी भरे संदेश के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल बताया जा रहा है.इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की. स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली.हाल ही में दिल्ली ही नहीं अन्य राज्यों में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर इलाके में मॉडर्न विद्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था. इसके साथ ही पंजाब के मोहाली में 16 निजी विद्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आया था, जिसके बाद विद्यालयों को खाली कराना पड़ा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सकरेज लॉ को लेकर विवाद गहराया, हाईकोर्ट में चुनौती से मचा सियासी-धार्मिक घमासान

Thanks for your Feedback!

You may have missed