महाराष्ट्र सरकार ने डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को दी बड़ी जिम्मेदारी,

0
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिले का गार्जियन मिनिस्टर यानी पालक मंत्री नियुक्त किया है. पहले अजित पवार ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पालक मंत्री की नियुक्ति का सरकारी आदेश भी जारी हो गया है. महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के पास वित्त मंत्रालय भी था. लेकिन सुनेत्रा पवार को शपथ के बाद ये विभाग नहीं मिला. उन्हें एक्साइज, स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर, अल्पसंख्यक विभाग और वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी. इन सब के साथ उनके पास अब दो जिलों के पालक मंत्री की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी.सरकारी आदेश के अनुसार, सुनेत्रा पवार को मंत्रालय की मुख्य इमारत के छठे मंजिल पर उत्तर दिशा की कार्यालयीन जगह 7वें मंजिल पर पूर्व दिशा के कक्ष- कक्ष क्रमांक 717 (निधि कक्ष से भीतर प्रवेश के बाद का कक्ष), कक्ष क्रमांक 722 और 723 और 5वें मंजिल पर उत्तर दिशा का कक्ष क्रमांक 503 को कार्यालयीन उपयोग के लिए दिया गया है।मलबार हिल स्थित ‘देवगिरी’ सरकारी निवास भी सुनेत्रा पवार को आवंटित रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री और उससे पहले विपक्ष के नेता रहते हुए अजित पवार इसी सरकारी निवास में रहते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  डीसी की सख्ती, वेतन निकासी और वित्तीय प्रक्रिया पर दिए कड़े निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed