500 रुपये की चोरी के आरोप से आहत युवक ने लगाई फांसी,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मडियांव थाना क्षेत्र इलाके में स्थित गुड ब्रेकरी में काम करने वाले अंशु कश्यप ने रेस्टोरेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने मालिक द्वारा 500 रुपए की चोरी का इल्जाम लगाने की बात कही है, जिसे वो सहन नहीं कर सका. जिसके बाद उसने आत्महत्या का फैसला लिया. नोट में उसने अपनी मां का ध्यान रखने की भी बात कही है और लिखा कि ‘मैं चोर नहीं हूं’.अंशु कश्यप गुड ब्रेकरी में काम करता था. उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में जो लिखा है उसमें मालिक ने 500 रुपए के हिसाम में गड़बड़ी मिलने पर अंशु को डांटा था. अंशु ने अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोला. मालिक द्वारा सरेआम डांट और बेइज्जती से आहत अंशु ने सुसाइड कर लिया और नोट छोड़ दिया.अंशु के नोट के मुताबिक वो मालिक के लिए लायल था, लेकिन चोरी के आरोप को सहन नहीं कर पाया. उसने लिखा अकि मैं चोर नहीं हूं मेरी मां का ख्याल रखान.मडियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक अंशु ने सुबह रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली. रोज की ही तरह काम पर आया था, इसलिए किसी ने गौर नहीं किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. अंशु की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. यही नहीं उसका सुसाइड लेटर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed