वार्ड 29 में चुनावी सरगर्मी तेज, 3 फरवरी को नामांकन करेंंगी रागिनि श्रीवास्तव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 29 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रोड नंबर 10, आदित्यपुर-2 निवासी रागिनि श्रीवास्तव ने 30 जनवरी 2026 को निर्वाचन कार्यालय से अपना नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है। उनके नामांकन की घोषणा के साथ ही वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रागिनि श्रीवास्तव ने बताया कि वे 3 फरवरी 2026 को अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसेवा, विश्वास और विकास के संकल्प का माध्यम है।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 29 के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

रागिनि श्रीवास्तव ने वार्डवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।

सूत्रों के अनुसार, नामांकन के दिन बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी की संभावना है, जिससे वार्ड 29 में चुनावी माहौल और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed