डॉली परवीन भेजी गई न्यायिक हिरासत में, आदित्यपुर थाना कांड में थीं वांछित

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:  ब्राउन शुगर क्वीन के नाम से चर्चित मुस्लिम बस्ती निवासी और अपराधी कादिम खान की बीबी डॉली परवीन को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके विरुद्ध
आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 (दिनांक 05.10.2025) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b)/27(a) दर्ज था. इस कांड की वांछित महिला अभियुक्त डॉली परवीन हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुईं थीं. उसकी गिरफ्तारी 31 जनवरी 2026 को की गई है.
गिरफ्तार अभियुक्त डॉली परवीन, उम्र लगभग 43 वर्ष, पति कादिम खान, निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार उक्त कांड में पूर्व में 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों में
शहबाज खान (19 वर्ष), निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर,
मो. समीर उर्फ मो. आयान (19 वर्ष), निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) तथा
रफीकुल इस्लाम (50 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार महिला अभियुक्त डॉली परवीन का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध आदित्यपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा तथा अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed