बैंकॉक में होने वाली ILO बैठक में झारखंड INTUC का प्रतिनिधित्व करेंगे राकेश्वर पांडे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: झारखंड INTUC के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी द्वारा उन्हें 29–30 जनवरी 2026 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की बैठक में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। यह बैठक “रीजनल फोरम ऑन डेमोग्राफिक शिफ्ट्स एंड द फ्यूचर ऑफ वर्क” विषय पर बैंकॉक के अमारी वाटरगेट होटल में आयोजित होगी, जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के श्रमिक संगठनों और विशेषज्ञों द्वारा भविष्य के कार्यक्षेत्र, बदलती जनसंख्या संरचना और श्रम नीतियों पर मंथन किया जाएगा। राकेश्वर पांडे इस बैठक में झारखंड सहित भारत के श्रमिकों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखेंगे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गढ़वा में PVTG सर्वे अभियान तेज, विशेष रूप से कमजोर जनजातियों की स्थिति का होगा आकलन, प्रशासन अलर्ट

Thanks for your Feedback!