टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: इन दिनों अंडर 19 विश्व कप 2026 की धूम है. जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है. ग्रुप स्टेज के मैच पूरे हो चुके हैं. अब सुपर 6 की बारी है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे. इस हाईवोल्टेज मुकाबले की तारीख भी तय हो चुकी है. यह मुकाबला एक हफ्ते के भीतर ही खेला जाना है, जिसे लेकर फैंस अभी से इंतजार में जुट गए हैं. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान तीन में से 2 मैच जीतकर सुपर 6 में पहुंची है, जबकि भारत की अंडर 19 टीम अजेय रही है. अब सवाल ये है कि आखिर यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? आपके इसी सवाल का जवाब लेकर हम हाजिर हुए हैं.आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 25 जनवरी से सुपर सिक्स स्टेज के मुकाबले शुरू होंगे. टीम इंडिया ने अब तक ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले और सभी जीते हैं. जिसके बाद वो अगले राउंड में पहुंची है. इस बार भारत-पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में थे, ऐसा शायद पहली बार हुआ था. यही वजह रही कि ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान की टक्कर नहीं हुई थी, लेकिन अब समीकरण ऐसे बन चुके हैं कि सुपर सिक्स में ये दोनों टीमें भिड़ेंगी.अंडर19 लेवल पर टीम इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी हैं. वहीं पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास बड़े सितारे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में शानदार बल्लेबाजी करके रनों की बारिश की है. ऐसे में 1 फरवरी को दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से खुद को साबित करना चाहेंगे. वहीं इसके अलावा पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी अच्छी नजर आ रही है. वहीं हमेशा की तरह टीम इंडिया के बल्लेबाज ने अब तक बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. जिसमें आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, विहान मल्होत्रा और एरोन जॉर्ज जैसे नाम नजर आ रहे हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भी भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed