बेंगलुरु में शादी के नाम पर 1.53 करोड़ की ठगी


बेंगलुरु : बेंगलुरु में एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। यहां खुद को करोड़ों का बिजनेस टाइकून बताने वाले विजय राज गौड़ा ने ने शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नव्या श्री के साथ 1.53 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।मार्च 2024 में, व्हाइटफील्ड की निवासी नव्या श्री की मुलाकात ओक्कालिगा मैट्रिमोनी के माध्यम से विजय राज गौड़ा उर्फ विजेथ बी से हुईय विजय ने खुद को वीआरजी एंटरप्राइजेज, क्रशर, लॉरी, जमीन और बेंगलुरु के राजाजीनगर और सदाशिवनगर में रिहायशी संपत्तियों के मालिक होने का दावा कियाय.उसने 2019 के एक प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामले से जुड़ा जमानत आदेश दिखाकर और 715 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा कर नव्या का भरोसा जीता. विजय ने कथित तौर पर नव्या श्री से शादी करने का वादा किया और अपने परिवार को इस फैसले की जानकारी दी.4 अप्रैल को, बैंक खाते में समस्या का हवाला देते हुए, विजय ने PhonePe के माध्यम से नाव्या श्री से 15,000 रुपये उधार लिए. इसके बाद, विजय ने नाव्या के साथ मिलकर बिजनेस करने के नाम पर दोस्तों से कर्ज लेने और पैसे उधार लेने के लिए राजी कर लिया.विजय ने अपने परिवार—पिता कृष्णप्पा बी. गौड़ा उर्फ बोरे गौड़ा यूजे, बहन बताई गई सुशीदीपा के. गौड़ा उर्फ सौम्या, और मां नेत्रावती के. गौड़ा—से कावेरी मेट्रो स्टेशन पर मिलवाया. पिता ने खुद को सेवानिवृत्त तहसीलदार बताते हुए VRG एंटरप्राइजेज का चेक देकर पैसे लौटाने का भरोसा दिलाया.जब नाव्या ने पैसे मांगने के लिए विजय के घर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, जिसे वह अपनी बहन बता रहा था. वह असल में आरोपी की पत्नी निकली, जिससे वह तीन साल से शादीशुदा है.




