सऊदी के सबसे बुजुर्ग की 142 साल में मौत,


सऊदी: सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग माने जाने वाले शख्स नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदई का 142 साल की उम्र में इंतकाल हो गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनाजे की नमाज दक्षिणी सऊदी अरब के धहरान अल जनूब में अदा की गई, जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव अल राशिद में सुपुर्दे खाक किया गया. बताया जा रहा है कि करीब 7000 से ज्यादा लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे.अपने जीवन के दौरान उन्होंने सऊदी अरब (Saudi Arabia oldest man died) को एक रेगिस्तानी इलाके से आधुनिक और विकसित देश बनते हुए देखा। कच्चे रास्तों की जगह पक्की सड़कें बनीं, बिजली आई, अस्पताल खुले और तेल की खोज ने देश की किस्मत बदल दी। उन्होंने सऊदी अरब के हर राजा का शासनकाल देखा। राजा अब्दुलअजीज से लेकर मौजूदा राजा सलमान तक। जहां आम लोग कुछ दशकों में बदलाव देखते हैं।वहीं अल वदाई ने एक सदी से भी ज्यादा समय तक देश का बदलता चेहरा देखा। उनका निजी जीवन भी उतना ही खास था। उन्होंने तीन शादियां की थीं और अपने पीछे करीब 134 बच्चे और पोते-पोतियां (Nasser bin Radan Al Rashid) छोड़ गए हैं। उनकी तीसरी पत्नी 110 साल तक जीवित रहीं और 30 साल तक उनके साथ रहीं। उनकी एक बेटी अब भी जीवित है। जबकि उनके कुछ बेटे-बेटियां भी लंबी उम्र तक जिए।परिवार वालों के मुताबिक नासर अल वदाई बेहद सादा जीवन जीते थे। वे अपनी मजबूत आस्था के लिए जाने जाते थे और उन्होंने 40 से ज्यादा बार हज यात्रा की थी। उनका मानना था कि उनकी लंबी उम्र का राज सादा खानपान और पारंपरिक जीवनशैली में छिपा है। उनके निधन पर धरान अल जनौब में हुई अंतिम नमाज़ में करीब 7,000 लोग शामिल हुए। बाद में उन्हें उनके पैतृक गांव अल रशीद में दफनाया गया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें आस्था, धैर्य और सादगी का प्रतीक बता रहे हैं। उनका जीवन आज की तेज रफ्तार दुनिया में एक गहरी सीख छोड़ गया है।




