चलती कार में 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म


कानपुर: जिले के सचेड़ी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बादगैंगरेप का खौफनाक मामला सामने आया है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि दुष्कर्म में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। मामले का खुलासा हुआ जिसमें पता चला है कि कुछ युवकों के साथ एक पुलिसकर्मी ने नाबालिग को जबरन कार में ले भागे और में दो घंटे तक उसके साथ सबने बारी बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया और फिर उसे उसके घर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे सचेंडी में रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां गाड़ी के अंदर करीब दो घंटे तक उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में बेहोशी की हालत में उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया गया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसने आधी रात के आसपास घर के बाहर अपनी बहन को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की गई।परिवार ने बाद में मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले में एक स्थानीय पत्रकार को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया गया है, उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।




