श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2025–27 के ओपन राउंड हेतु मेधा सूची जारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) सत्र 2025–2027 के लिए ओपन राउंड प्रवेश प्रक्रिया की मेधा सूची जारी कर दी गई है।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ओपन राउंड के अंतर्गत जारी की गई मेधा सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय कार्यालय में नियमानुसार पूर्ण की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, तिथियाँ एवं दिशा-निर्देश कॉलेज द्वारा शीघ्र ही अधिसूचित किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के एडमिशन को-ऑर्डिनेटर सहायक प्राध्यापक सुधांशु शेखर महतो, कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. दारा सिंह गुप्ता, प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो तथा एडमिशन कोर कमेटी के सदस्य विनय सिंह शांडिल्य द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। सभी पदाधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर ध्यान दें या महाविद्यालय कार्यालय से प्रवेश सम्बन्धी जानकारी के लिए सम्पर्क करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश सम्बन्धी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करें।

प्रेषक –
रचना रश्मि
मीडिया प्रभारी
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यिालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Thanks for your Feedback!