बच्चे को सुधारने के लिए मां-बाप ने जंजीरों में जकड़ा

0
Advertisements
Advertisements

नागपुर:बच्चे कितने नादान होते हैं, यह हर कोई जानता है. नटखट बच्चे कई बार शरारत कर देते हैं, लेकिन उन्हें सुधारने के लिए अमानवीय किस्म का कदम उठाना किसी हाल सही नहीं है. दरअसल महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अनुशासन सिखाने और “व्यवहार सुधारने” के नाम पर दिहाड़ी मजदूर माता-पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे को लोहे की जंजीरों से जकड़कर घर में कैद कर रखा था.जहां माता-पिता काम पर जाने से पहले बच्चे को जंजीरों में बांध देते थे. जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने जब घर पर छापा मारा, तो पाया कि बच्चे के पैरों में लोहे की जंजीर और ताला लगा हुआ था. उसके हाथ-पैर पर चोट के निशान भी मिले.ये मामला सामने आया तो माता-पिता ने बताया कि उनका लड़का बेहद शरारती था, वो किसी की बात नहीं मानता था. यहां तक कि बार-बार घर से भाग जाता था और दूसरों के मोबाइल फोन चुरा लाता था. इसी “दुर्व्यवहार” को रोकने के लिए वे पिछले दो महीनों से उसे जंजीरों में जकड़कर काम पर जा रहे थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बंधुआ बाल मजदूरी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, नई नीति से होगा सख्त एक्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed