देशभर में 112 हेल्पलाइन नंबर पर एंबुलेंस की सेवा देने की तैयारी…

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली:  देशभर के राजमार्गों पर अब आपात स्थिति में दस मिनट के भीतर एंबुलेंस मदद के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने जीपीएस आधारित बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) रूटमैप तैयार कर लिया है। इसके तहत राज्य एंबुलेंस सेवा 108 को आपातकालीन 112 में विलय किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना, यूपी, आंध्र प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में राज्य एंबुलेंस सेवा 108 काम करती हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 102 एबुलेंस सेवा है। एनएच पर एंबुलेंस सहायता के लिए 1033 नंबर चल रहा है। ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में घायल अकसर इस उलझन में पड़ जाते हैं कि एंबुलेंस के लिए किस नंबर पर कॉल करें। सहायता करने वाले सोच में पड़ जाते हैं। इसे देखते हुए एंबुलेंस सेवा के लिए संचालित सभी अलग-अलग नंबरों को एकीकृत कर पूरे देश में एंबुलेंस सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 शुरू किया जाएगा

Advertisements
See also  बीजेपी ने घोषित किए राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार, नितिन नबीन को बिहार से नामांकन

Thanks for your Feedback!

You may have missed