जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना । इस दौरान नागरिकों द्वारा पेंशन भुगतान, रैयाती जमीन पर मंदिर का निर्माण, विद्यालय स्थानांतरण, राशन कार्ड, जमीन विवाद, अवध कब्जा, मुख्य सड़क पर पार्किंग, वाटर पंप, आर्म्स लाइसेंस, घरेलू विवाद, बैंक में केवाईसी, ट्रांसजेंडर समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

About The Author

See also  पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल, नए सोलर प्लांट से हर साल 3375 टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम

Thanks for your Feedback!

You may have missed