सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र आयुष ने झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: सरला बिरला विश्वविद्यालय के बी.टेक के छात्र श्री आयुष सिन्हा का चयन झारखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु ‘नो योर लीडर’ कार्यक्रम में किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित कुल 36 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन युवाओं का चयन मायभारत यूथ पार्लियामेंट पहल के माध्यम से किया गया था। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं से संवाद करते हुए नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

‘नो योर लीडर’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्रदान करना तथा उनके भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं शासन व्यवस्था की समझ को सुदृढ़ करना है।

See also  पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हत्याकांड का आरोपी, गमछा लपेटकर किया सरेंडर… 14 दिन जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed