नशा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई, जुगसलाई से 27 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जुगसलाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आजाद खटाल मैदान के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. इस सूचना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), जमशेदपुर के निर्देशन में जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन करते हुए आजाद खटाल मैदान के पास त्वरित छापामारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जिनके पास से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया जा रहा है. इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष), पिता फैज अली, निवासी पुरानी बस्ती रोड, आजाद खटाल, थाना जुगसलाई तथा शहजादा अंसारी (33 वर्ष), पिता मंसुर अंसारी, निवासी महतोपाड़ा रोड, राजाराम बाड़ी, छावड़ा ट्रांसपोर्ट के पास, थाना जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है. इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या 131/2025, दिनांक 24.12.2025 के तहत धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. दानिश का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ जुगसलाई, मानगो और कदमा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती की तैयारी समेत कई गंभीर धाराओं में आठ से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं अभियुक्त शहजादा अंसारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed