विराट कोहली ने शतक जड़ रचा इतिहास, वनडे में 16 हजार रन पूरे


Delhi: भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. बुधवार से इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट की शुरुआत ही. इस टूर्नामेंट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं. वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेल रहे हैं. विराट कोहली ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 83 गेंद में शतक जड़ा. चेज़ मास्टर ने आंध्र के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत शतक पूरा किया. वहीं मुंबई के लिए सिक्किम के खिलाफ 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 71 गेंद में सेंचुरी बना डाली. रोहित ने सिर्फ 94 गेंद में 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हिटमैन के बल्ले से 18 चौके और 9 छक्के निकले. विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट से संन्यास ले लिया था। वह मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद सीधे अक्टूबर 2025 में भारत के लिए खेलते दिखे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो मैचों में वह खाता नहीं खोल पाए। सिडनी में उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। इसके बाद से बेहतरीन फॉर्म बरकरार है।कोहली ने पिछली पांच पारियों में नाबाद 74, 135, 102, नाबाद 65 और 131 का स्कोर किया। विजय हजारे ट्रॉफी में वह आंध्र के खिलाफ 101 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 129.70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कोहली को सत्यनारायण राजू ने पवेलियन भेजा। कोहली ने इस पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 16000 रन पूरे किए।




