जिलेभर में बीती रात चला विशेष ड्राइव, 13 फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


Saraikela :सरायकेला पुलिस ने जिलेभर में बीती रात विशेष ड्राइव अभियान चलाकर 13 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस की टीमों ने रातमर छापेमारी की जिसमें कुल 13 वारंटियों को गिरफतार किया. निगरानी टीम ने अपराचकर्मियों का किया सत्यापन कर जेल भेजा है.
जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसायां के नेतृत्व में विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वाछित अपराधियों,/ वारंटियों की गिरपतारी एवं आरोप पत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अमियान चलाकर गिरफ्तार किया गया. उक्त अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चाडिल के साथ जिले के सभ8 थाना प्रमारी, अंचल निरीक्षक शामिल रहे. जिनके नेतृत्व में छपामारी दलों का गठन किया गया था. उक्त टीमों दारा विमिन्न थानांतर्गत छापामारी करते हुए कुल 13 वाछित अपराधियों, वारटियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न अपराध शीर्ष यथा आर्म्स एक्ट एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति मूलक कांड, नक्सल कांड में आरोप पत्रित अपराधकर्मियं का भौतिक सत्यापन किया गया.




