सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. खरकई मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण बक उपरांत पूर्व कमीशन मुख्य अतिथि आदरणीय मोहन लाल राय, विशिष्ट अतिथि रंजन कुमार सिंहा एवं धर्मेन्द्र प्रसाद, पवन कुमार चौधरी ने उन्हें लौह पुरुष कहा और उनके राष्ट्र प्रेम के प्रति किये गए कार्यों की चर्चा की. मौके पर राज कुमार, विजय सिंह, निर्मल कुमार, दिनेश सिंह, विजय कुमार, राजीव रंजन, अविनाश कुमार, रोहण कुमार के साथ
पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मंडल, सचिव चंद्र मोहन चौधरी तथा अन्य गणमान्य ने पटेल जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर आकाशवाणी चौक स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर पटेल विचार मंच आदित्यपुर के द्वारा सुबह 9.30 बजे माल्यार्पण किया गया और पुष्पादित कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई. जिसमें मुख्य रूप से पटेल विचार मंच के मुख्य संरक्षक एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश,-पटेल विचार मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार न्यूटन, मदन सिंह, सुशील कुमार मंडल, विजय कुमार चौधरी, राजू चौधरी, अच्छे पांडे, बिनोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed