जमशेदपुर वर्कर्स’ कॉलेज में Taste Fiesta 2025 का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स’ कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा आज Taste Fiesta 2025 – A Festival of Flavors नामक एक भव्य फ़ूड फेस्टिवल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की माननीय प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक द्वारा किया गया।
कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ ए. सी. पाठक के साथ डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. मोनीदीपा दास, डॉ मलिका हेजाब, डॉ संजू , डॉ मीतू आहूजा ने सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों चना चाट, खीर, झालमुडी, कॉफी, सूप, पानी पुरी, बालूशाही, स्प्राउट, आलू चाट आदि के स्टॉल छात्रों द्वारा लगाए गए थे, जिन्हें अत्यंत आकर्षक और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने न केवल स्टॉलों का प्रबंधन किया, बल्कि आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों का भी सफल समन्वय किया। छात्रों के द्वारा लगाए गए स्टॉल में कुल विक्रय 6060 रुपये का हुआ जिसमें 2505 रुपये का लाभ छात्रों को हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फ़ेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, टीम वर्क, प्रबंधन कौशल, तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। कॉलेज के शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा अनेक छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से वोकेशनल विभाग के डॉ अमित मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी की उपस्थिति और प्रोत्साहन ने इस कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed