सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का उपचार सागर के एक निजी अस्पताल में जारी है।घटना तड़के करीब 4 बजे सागर-झांसी नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मुरैना BDS टीम का वाहन बालाघाट से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था, तभी पुलिस वाहन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में शहीद हुए जवानों की पहचान आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड) के रूप में हुई है। वहीं आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि जवानों के साथ मौजूद डॉग सुरक्षित पाया गया है।दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर से जोरदार टकराया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेजा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed