कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता हुई करीम सिटी कॉलेज

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन ट्रॉफी करीम सिटी कॉलेज के नाम किया। टूर्नामेंट का समापन समारोह सुबह 11:00 बजे समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हन विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ0 मनमथ नारायण, विशिष्ट अतिथि श्री उमा महेश्वर राव, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्कूल क्लब और संस्थाओं के अध्यक्ष और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य सह समापन समारोह के अध्यक्ष डॉ० अमर सिंह की उपस्थिति में समापन समारोह का शुभारंभ किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टूर्नामेंट का फाइनल मैच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज बनाम करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर करें सिटी कॉलेज में पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 20 ऑफर में 142 रन बनाया। करीम सिटी के शुभम कुमार सिंह ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। जवाब में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज 20 ओवर में सात विकेट खोकर 90 रन बनाया। मैन ऑफ़ द मैच शुभम सिंह को दिया गया और मैन ऑफ द सीरीज भी शुभम सिंह को ही दिया गया। समापन सत्र का संचालन डॉक्टर अंतर कुमारी के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अशोक कुमार रवानी के द्वारा किया गया। समापन समारोह में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ-साथ करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज और शिक्षक उपस्थित रहे।

See also  महुआडांड़ में खुले ट्रांसफॉर्मर और उलझे तार बने खतरा, हर पल हादसे की आशंका

Thanks for your Feedback!