SIR को लेकर सतर्क रहें, एक भी फर्जी वोट न जुड़े

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार नजर रखे हुए हैं. रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिंव रिविजन) पूरा फ़ोकस करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने साफ किया एसआईआर में एक भी फर्जी वोट नहीं जुड़ना चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह समेत संगठन के तमाम पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एसआईआर के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोट जोड़ने की शिकायतें आ रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में एक भी गलत नाम नहीं जुड़ने दिया जाएगा और किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना भी नहीं चाहिए. उन्होंने संगठन पदाधिकारियों को दो-टूक निर्देश देते हुए कहा कि SIR केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सीधे चुनावी पारदर्शिता से जुड़ा मामला है. योगी ने पदाधिकारियों से कहा कि SIR के दौरान विपक्ष खामोशी से अपने 100 फीसदी समर्थकों के नाम जोड़ने में लगा है, इसलिए कार्यकर्ता लापरवाही न करें.उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में बाहरी व्यक्तियों और अवैध प्रवासियों के नाम जोड़ने की कोशिशों की शिकायतें मिली हैं. इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में बूथवार प्रगति, सत्यापन, दावों–आपत्तियों और संवेदनशील इलाकों पर अलग से रिपोर्ट ली गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी में यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से लागू की जाए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed