यादव समन्वय समिति की बैठक में पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को यादव समन्वय समिति कोल्हान की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष श्री राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में गायत्री निकेतन, आदित्यपुर में सम्पन्न हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज” का आयोजन आगामी
दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को
स्थल: जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर (खड़कई ब्रिज के समीप)
में किया जाएगा।

कार्यक्रम की बेहतर तैयारी एवं संचालन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति ने निर्णय लिया कि कोल्हान के सभी क्षेत्रों में रहने वाले यदुवंशी परिवारों को कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए टीम बनाकर आमंत्रण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में समिति के संयोजक श्री सत्यप्रकाश सुधांशु, सलाहकार समिति के वरीय सदस्य श्री एस.एन. यादव, श्री डी.एन. सिंह, महासचिव श्री राम यादव, कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार, तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री बिंदेश्वरी यादव, श्री बिरेंद्र यादव, श्री अर्जुन यादव, श्री सकलदेव यादव, श्री शंभू यादव, श्री मथुरा प्रसाद, बैजू यादव, गजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed