श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव ( एनुअल डे) 2025 का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने B.Ed और D.El.Ed सत्र 2023-2025 के लिए अपना वार्षिकोत्सव (एनुअल डे )मनाया।
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री सुखदेव महतो इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और स्वागत नृत्य के साथ हुआ।
इस दिन विद्यार्थियो को उनके करिकुलर और को-करिकुलर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया ।

B.Ed से नूपुर भट्टाचार्जी और D.El.Ed से ईशा पांडे को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की उपाधि दी गई। अन्य विद्यार्थियों को भी कई उपाधियाँ दी गई , जैसे – सुजीत पात्रो को मिस्टर हार्मोनियस, मुस्कान राय को मिस ऑप्टिमिस्टिक, सुप्रीति दास को मिस इनसाइटफुल, पूजा ठाकुर को मिस स्टाइलिश, अमृत कौर को मिस ट्रस्टवर्दी, कुमारी निधि रानी तिर्की को मिस पंक्चुअल, निशु खत्री को मिस ओबिडिएंट, रेशमा महतो को मिस्टर को-ऑपरेटिव, प्रियंका साहू (B.Ed), अल्पना महतो (D.El.Ed) को मिस स्टूडियस की उपाधि दी गई।

इस मौके पर कॉलेज की सालाना पत्रिका ‘श्रीवाणी’ का लोकार्पण किया गया ।

प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने सभी स्टूडेंट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्टूडेंट्स के टैलेंट को मोटिवेट करने और निखारने में मदद करते हैं।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक बीना महतो ने किया।

 

Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed