आर्य समाज विधि से हुई पूर्व प्रखर पत्रकार और शिक्षक हेमंत का श्राद्धकर्म, जुटे अपने पराये, दी श्रद्धांजलि

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आर्य समाज विधि से मंगलवार को सम्पन्न हुई पूर्व प्रखर पत्रकार और शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव का श्राद्धकर्म. उनके श्राद्ध कर्म में उनके चाहनेवाले अपने पराये सभी जुटे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. बता दें कि हेमंत श्रीवास्तव (58 वर्ष) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया था. जिससे मीडिया जगत के साथ शिक्षक समाज शोक की लहर दौड़ गई थी. हेमंत 1990 के दशक में “आवाज” और “चमकता आईना” नामक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में अपनी लेखनी का जादू से खूब वाहवाही बटोरी थी. हेमंत श्रीवास्तव वर्ष 2000 में सहायक शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हो गए थे, जिसके बाद से वे सहायक शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहे थे. पिछले कुछ वर्षों से वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति बीमारी की वजह से ही घर के बगल में मध्य विद्यालय कुलुपटंगा में कर दिया गया था. वे अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित पुत्र (इंजीनियरिंग में अध्ययनरत) छोड़ गए हैं. पुत्र रिशु ने ही मुखाग्नि दी और उनका अंतिम संस्कार किया है. उनके निधन से नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह काफी मर्माहत हैं. उन्होंने शिक्षक संघों से उनके इकलौते पुत्र की अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रयास करने की बात कही है. श्राद्धकर्म के मौके पर शिक्षक संघ और कई पत्रकार भी शामिल हुए और अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed