गिरिडीह में ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने के मामले में एक्शन,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड पुलिस ने गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। गिरिडीह के एसपी बिमल कुमार ने बताया कि बिहार के खगड़िया जिले के अलौली-लदौरा गांव निवासी ट्रक चालक धीरज कुमार का शव 16 नवंबर को संत रूपी जंगल के पास से बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रक को 18 नवंबर को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरैयाहाट-हंसडीहा रोड के पास खड़ा हुआ पाया गया।तकनीकी निगरानी, खुफिया इनपुट और ट्रक मालिक रंजीत रॉय (पश्चिम बर्द्धमान, पश्चिम बंगाल) की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की — जैनुल खान और दाऊद खान (दोनों जारमुने, बगोदर) तथा द्वारिका सिंह (समस्तीपुर, बिहार)।एसपी के अनुसार, “ये तीनों आरोपी खुद भी ट्रक चालक हैं और मृतक को अच्छी तरह जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से इस वारदात की योजना बना रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका इरादा चालक की हत्या कर ट्रक और उस पर लदे आयरन रॉड को लूटने का था, जो हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से बनारस (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था।”पुलिस ने बताया कि परिचित होने के कारण आरोपियों ने बगोदर के पास चालक धीरज कुमार के आयरन रॉड लदे ट्रक को रोका। तीनों उसके साथ बैठकर शराब पीने लगे और उसे नशीला पदार्थ (गांजा) देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे उसे संत रूपी जंगल ले गए, जहां उसकी पिटाई कर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए।पकड़े गये आरोपियों में जैनुल खान उर्फ अरमान, दाऊद खान दोनों हुसैन नगर बगोदर तथा द्वारिका सिंह गहिला मरीचा, थाना हलाई जिला समस्तीपुर शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर बगोदर से दो और बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. कहा कि दो अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. इसके लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार, भरकट्ठा ओपी प्रभारी अमन कुमार, पुअनि अनुषेक कुमार, जयप्रकाश कुमार, अंजन कुमार, अभिजीत कुमार, आनंद कच्छप, झरी उरांव, संजय कुमार, गिरिडीह तकनीकी शाखा आरक्षी जोधन महतो शामिल थे.
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक और उस पर लदे आयरन रॉड की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed