टूट गई जय-वीरू की जोड़ी, धर्मेंद्र को यादकर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई : धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे. उन्होंने अपनी करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी थीं और उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. उनमें से एक अमिताभ बच्चन थे. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. लेकिन इन दोनों कलाकारों को जय-वीरू की जोड़ी से काफी जाना जाता था. यह जय-वीरू की जोड़ी साल 1975 में फिल्म शोले में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. अब अमिताभ बच्चन के दोस्त वीरू यानी धर्मेंद्र इन दुनिया में नहीं रहे हैं.

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में हुआ है. शमशान घाट पर अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने अमिताभ बच्चन पहुंचे. उन्होंने धर्मेंद्र को नम आंखों से विदाई दी, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का वीडियो भी वायरल हो रहा है. विले पार्ले शमशान घाट में अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा आमिर खान और ईशा देओल को भी वहां पहुंचते हुए देखा जा सकता है.
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने पहली बार 1974 में फिल्म दोस्त में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों की सुपरहिट फिल्में चुपके चुपके और शोले आईं. आगे चलकर उन्होंने नसीब, राम बलराम और हम कौन हैं जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया.

धर्मेंद्र पिछले कुछ हफ्तों से वो बीमार चल रहे थे और इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती थे. कुछ दिन पहले वो घर लौट आए थे. उम्मीद थी कि वो जल्द ही ठीक होकर फैन्स के सामने आएंगे, लेकिन ऐसा ना हो सका. धर्मेंद्र भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार हमेशा उन्हें दिलों में जिंदा रखेंगे. 

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!