मां को देख छलके फरहाना के आंसू, पैरों में गिरकर रोईं

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: बिग बॉस 19 का फैमिली वीक इमोशन्स, हंसी और सरप्राइज से भरा नजर आया. पहले कुनिका के बेटे और फिर अशनूर कौर के पिता की एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया. वहीं, इस सीजन की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के लिए भी यह हफ्ता काफी इमोशन्स से भरा हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गौरव खन्ना की वाइफ के बाद घर में जैसे ही फरहाना भट्ट की मां दाखिल हुईं, माहौल एकदम बदल गया. अपनी मां को देखते ही फरहाना खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं. लंबे समय बाद अपने सबसे करीब इंसान को देखकर उनका टूट जाना हर किसी का दिल छू गया. घर में चल रही लड़ाइयों, तनाव और स्ट्रैटेजी के बीच यह पल पूरी तरह अलग और बेहद इमोशनल रहा.फैमिली वीक के दूसरे दिन जैसे ही फरहाना भट की मां घर में दाखिल हुईं. माहौल पलभर में इमोशनल हो गया. जहां फरहाना अपनी मां को देखते ही टूट पड़ीं. उन्होंने मां के पैर छुए और दिल खोलकर रो पड़ीं. वह पल इतना सच्चा और प्यारा था कि बाकी घरवाले भी खुद को रोक नहीं पाए.फरहाना की मां ने घर में आते ही सभी कंटेस्टेंट्स को गले लगाया, खासतौर पर प्रणीत मोरे के साथ उनकी बॉन्डिंग ने माहौल को और भी दिल को छू लेने वाला बना दिया. इसके बाद उन्होंने गौरव खन्ना को बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जिससे गौरव का चेहरा खिल उठा. लेकिन इसकी बीच सबसे मजेदार पल तब आया, जब फरहाना की मां ने सहज अंदाज़ में अमाल मलिक को मजेदार तरीके से रोस्ट किया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed