जमशेदपुर विमेन्स यूनिवर्सिटी में झारखण्ड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष समारोह का आयोजन


जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेन्स यूनिवर्सिटी में झारखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता, विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकवृंद तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने झारखण्ड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, उसकी सांस्कृतिक विरासत तथा ऐतिहासिक संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 11 से 14 नवम्बर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। समारोह में विजेता विद्यार्थियों द्वारा लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद तथा कविता-पाठ की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा स्पष्ट रूप से झलकी।
कुलपति महोदया के प्रेरणादायी संबोधन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया।




