राँची सहित 11 जिलों में 16 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी

0
Advertisements
Advertisements

राँची: राज्य में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और बीती रात आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। विशेष रूप से खूंटी जिले में तापमान सिर्फ 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग ने गुरुवार को राँची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, पलामू तथा गढ़वा सहित 11 जिलों में 16 नवंबर तक शीतलहर का पूर्व-अलर्ट जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि सुबह-शाम कोहरा और धुंध बढ़ सकती है जो दृश्यता एवं आवागमन को प्रभावित कर सकती है।

विशेषकर ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं, कम तापमान और कोहरे के कारण बुजुर्ग, बच्चे व विकलांगों को अतिरिक्त खतरा है। प्रशासन ने उन्हें विशेष सतर्कता बरतने और राहत केंद्रों की तैयारियाँ तेज करने के निर्देश दिए हैं।

See also  युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed