एक शाम सदाबहार गीतों के नाम” के माध्यम से “परिमल” राज्य के रजत जयंती वर्ष को करेगा सेलिब्रेट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था “परिमल” 15 नवंबर को “एक शाम सदाबहार गीतों के नाम” कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष को सेलिब्रेट करेगा. यह जानकारी सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी अधिवक्ता ओम प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि आज शाम संस्था की अहम बैठक हुई है जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बॉलीवुड के सदाबहार गीतों भरी शाम के माध्यम से परिमल के एमेच्योर कलाकारों द्वारा राज्य के रजत जयंती वर्ष को सेलिब्रेट करेगा. उन्होंने बताया कि बैठक में मनोज कुमार सिंह, सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, शंटू दा, श्याम बहादुर थापा, प्रवीर अड्डो आदि मौजूद थे. उन्होंने बताया कि संस्था परिमल एमेच्योर कलाकारों को एक मंच देकर उनके अंदर छुपी कला को उभारने का मौका देती है. यह संस्था सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से समाज के विसंगतियों को दूर करने का वर्षों से प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी. कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  हथियार के दम पर पाइपलाइन का काम रुकवाया, ठेकेदार में दहशत, FIR दर्ज

Thanks for your Feedback!

You may have missed