डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में खेल भावना की चमक, ज्योति इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में आयोजित 11वीं ज्योति इंटर-स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस दो-दिवसीय आयोजन में शहर के कई नामी स्कूलों ने भाग लिया और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।

लड़कियों की श्रेणी में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोयोला स्कूल, बिस्टुपुर को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की श्रेणी में मेजबान डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केपीएस गम्हरिया को पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। टीमों ने हर सेट में रोमांचक मुकाबले खेले, जिनमें कई बार दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंजा दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। आयोजन में ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में जिले के वरिष्ठ रेफरी शामिल थे जिन्होंने मैचों का संचालन निष्पक्षता के साथ किया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, आने वाले वर्षों में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed