घाटशिला उपचुनाव 2025 में वोटिंग जोश: दोपहर 3 बजे तक 69.07% मतदान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला: उपचुनाव 2025 के तहत मंगलवार को हुए मतदान में उत्साह का दृश्य देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक कुल 69.07% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई थीं, जिसमें युवाओं, महिलाओं और पुरूष मतदाताओं ने समान भागीदारी दिखाई। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मतदाता विशेष रूप से सक्रिय दिखीं।

प्रशासन ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चल रहा है। बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी व वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

बीच-बीच में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कुछ तकनीकी परेशानी देखने को मिली थी लेकिन तुरंत समाधान कर लिया गया और मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।

मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ था और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान मतदाताओं की अच्छी उपस्थिति ने दिखाया है कि इस चुनाव को जनता-लोकतंत्र की जिम्मेदारी के रूप में ले रही है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  15.2 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी

Thanks for your Feedback!

You may have missed