पहली बार बिहार में 64.69% मतदान, मुजफ्फरपुर टॉप पर


बिहार: भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 वर्ष बाद इतनी अधिक संख्या में मतदाताओं की सहभागिता देखने को मिली। 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।वहीं, अगर विधानसभा चुनाव की बात करें तो आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2000 के चुनाव में 62.57 प्रतिशत वोट पड़े थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि यह अंतरिम आंकड़ा है।राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि इस बार भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले हैं। उन्होंने कहा कि 121 सीटों पर 45,341 बूथों पर वोटिंग हुई। अब तक 41,943 बूथों का डेटा मिला है। शेष 3,398 बूथों से आंकड़े आने के बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। इस चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सभी का भाग्य ईवीएम में सील हो गया है।बिहार में महिलाओं की वोटिंग भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने 60.48% मतदान किया, जबकि पुरुषों ने 53.32% वोट डाले थे। वर्ष 2020 में भी महिलाओं की वोटिंग 56.69% रही और पुरुषों की 54.45%।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के अनुसार, 2025 के चुनाव में भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। मतगणना 14 नवंबर को होगी।




