37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के ‘बादशाह’ और चेज मास्टर विराट कोहली

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक दौर के महान बल्लेबाज विराट कोहली आज (पांच नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक के करीब लंबे करियर में कोहली ने ऐसे कई कीर्तिमान रचे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वनडे में अब भी भारत की ताकत बने हुए हैं। इसी साल टेस्ट को भी उन्होंने अलविदा कह दिया। उनके नाम पर रन, शतक और जोश, तीनों का संगम देखने को मिलता है।विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।
विराट कोहली ने भले ही कप्तान के रूप में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने कई ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट मिलाकर 213 मैचों में कप्तानी की है और इस मामले में वह दुनिया के टॉप कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed