यूपी में फिल्‍मी अंदाज में बचाई जान

0
Advertisements
Advertisements

देवरिया: उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवापुल में एक फिल्‍मी सीन देखने को मिला. यहां एक युवती ने पुल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लड़की पुल के पिलर पर बैठकर अभी नदी में छलांग लगाने जा ही रही थी कि तभी फ़िल्मी अंदाज में एक युवक ने युवती को बचा लिया. इस दौरान पुलिस भी मौके पर लड़की को बचाने के लिये मौजूद नजर आई.बालपुर श्रीनगर गांव  की रहने वाली 14 वर्षीय हशमुन निशा उर्फ प्रीति पुल से नदी में कूद कर जान देने जा रही थी. तभी वहां मौजूद लोगों में एक युवक बहादुरी दिखाते हुए लड़की की ओर दौड़ पड़ा. युवक जैसे ही लड़की को बचाने के लिये पुल पर कूदा, तभी लड़की भी पिलर से नीचे  कूद गई. गनीमत ये रही कि जब लड़की पिलर से नीचे कूदी, तो युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया. तब तक पुलिस और वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उस लड़की को बचाने में युवक की मदद की.घटना के बाद पुलिस ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व थाना प्रभारी रामपुर कारखाना अभिषेक यादव द्वारा थाना क्षेत्र के पुराना पटनवा पुल स्थित घाट का निरीक्षण कर रहे थे. तभी शाम लगभग 16.30 बजे पुराना पटनवा पुल से एक बुर्का पहने लड़की रोते हुए पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी. पुलिस द्वारा लड़की के परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया, तो पता चला कि वह अपनी चाची चांदनी के साथ बाहर गई थी और उनसे बिछड़ गई. इसके बाद वह पुराने पुल पर पहुंच गई. लड़की की मां सलमा ने बताया गया कि कभी-कभी यह परेशान हो जाती है, तो बहुत रोने लगती है और कुछ नहीं बताती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed