रूट डायवर्जन, रास्ते बंद; रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में 3 नवंबर को बदलाव

0
Advertisements
Advertisements

रांची: गुरुनानक सत्संग शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि अपने-अपने वाहनों को राम विलास पेट्रोल पम्प के बगल सुरजीत मोटर (पंजाबी) गैरेज एवं रामविलास पेट्रोल पम्प के सामने शारदा नंद बाल मंदिर स्कूल में पार्किंग कर सकते.ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार शहर में सोमवार को सुबह आठ से रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही दोपहर तीन से रात 12 बजे तक मेन रोड में छोटे मालवाहक समेत सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। दोपहर दो बजे से गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा की समाप्ति तक पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी बाबू चौक, महावीर चौक, शहीद चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।तीन नवंबर की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मेट्रो गली से बिरला मैदान तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।तीन नंबर को शाम पांच बजे से सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल पीपी कंपाउंड तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन जुलूस समाप्ति तक बंद रहेगा। तीन नवंबर को सुजाता चौक से मेन रोड की ओर जाने वाले वाहन रतन पीपी से दाएं मुड़कर कर्बला चौक होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तीन नवंबर को दो बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक शोभा यात्रा रूट बिरला मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी चौक एवं सुजाता चौक रूट का आवागमन के लिए कम के कम उपयोग करें।गुरुनानक जयंती 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर 3 नवंबर को गुरुनानक सत्संग शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के मद्देनज़र शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के कार्यालय से इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed