सांस लेने में हो रही थी तकलीफ धर्मेंद्र को,डॉक्टर्स ने कहा- चिंता की बात नहीं

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई:बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शुरुआती रिपोर्ट में ये कहा गया कि एक्टर रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। लेकिन ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 89 साल के धर्मेंद्र को अचानक सांस लेने में दिक्कत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें ICU में रखा गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की एक टीम धर्मेंद्र की देख रेख में लगी हुई है। धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल लाया गया था। वहीं हॉस्पिटल के स्टाफ ने कहा, “धर्मेंद्र जी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी तबीयत स्थिर है। उनकी हार्ट रेट 70 है, ब्लड प्रेशर 140/80 है और पैरामीटर्स बिल्कुल नॉर्मल हैं। उनकी यूरिन आउटपुट भी अच्छी है, इसलिए फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”एक्टर रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया, “वो बिल्कुल ठीक हैं और किसी ने उन्हें अस्पताल में देखकर गलत खबर फैला दी।” वहीं एनडीटीवी के अनुसार, धर्मेंद्र पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि परिवार या परिवार से जुड़े किसी भी सदस्य की तरफ से एक्टर की हेल्थ पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। खबरों के मुताबिक उनके दोनों नेते सनी और बॉबी देओल और परिवार धर्मेंद्र के लिए मौजूद है।धर्मेंद्र अगले महीने अपना 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस उम्र में भी वो फिल्मों में काम कर रहे हैं उन्हें जल्द श्रीराम राघवन की अगली फिल्म इक्कीस में देखा जाएगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा काम कर रहे हैं। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल पर आधारित होगी। फिल्म फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।फिलहाल धर्मेंद्र अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं। परिवार के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य स्वास्थ्य जांच थी। फैंस और परिवार दोनों इस बात से खुश हैं कि ‘हीमैन’ धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द घर लौटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कथित तौर पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता, जो दिसंबर में अपना 90वाँ जन्मदिन मनाएँगे, कथित तौर पर नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed